अन्य ख़बरें

Fatal Heater : दुखद…! सावधानी जरूरी…ठंड से बचने जलाया था हीटर…! लापरवाही से पिता और बेटी जिंदा जले

भिवाड़ी, 24 दिसंबर। Fatal Heater : अलवर के तिजारा के शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के मुंडाना गांव में रात 1 बजे हीटर से बिस्तर में आग लगने से 24 साल का युवा और उसकी 2 महीने की बेटी जिंदा जल गए। 21 साल की पत्नी 80 पर्सेंट से अधिक झुलसी है। बाप-बेटी पूरी तरह जल गए। उनकाे बचाया नहीं जा सका। मुश्किल से पत्नी को बाहर निकाल पाए। तब तक वह भी ज्यादातर झुलस चुकी थी।

पत्नी 80 पर्सेंट से अधिक झुलसी

शेखपुर अहीर के मुंडाना गांव में दीपक उसकी पत्नी संज व दो महीने की बेटी हीटर लगाकर सोए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद हीटर से कपड़ों में आग लगी। फिर घरेलू सामान में भी आग लग गई। आग इतनी तेज लग गई कि दीपक व उसकी बेटी वहीं झुलस गए। बिस्तर से नहीं उठ पाए।

वहीं 2 महीने की बेटी की मां संजू झुलसी तो वह चिल्लाई। उसके बाद बगल के कमरे में सो रही सास सुनीता भाग कर आई। देखा पूरे कमरे में आग लगी है। तब वह चिल्लाई। इसके बाद पड़ोसी आए। सबने मिलकर झुलस रही संजू को बाहर निकाला।

लेकिन वे दीपक व उसकी बेटी को नहीं बचा सके। वे दोनों अंदर ही झुलस गए। दीपक के पास खुद की इको कार है। उसी से परिवार की रोजी रोटी चलती है।

दीपक व उसकी पत्नी संजू का फाइल फोटो।

दीपक व संजू ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। 2 महीने पहले घर में बेटी पैदा हुई थी। अब तीनों रात को एक कमरे में आग से झुलस गए। आग कैसे लगी। यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। केवल इतना ही पता चला है कि आग हीटर से लगी है। लेकिन सवाल ये हैं कि दीपक झुलसने लगा तब किसी को पता कैसे नहीं चला। उसके चिल्लाने की किसी को आवाज कैसे नहीं सुनी।

बाप-बेटी कमरे में ही जले

दीपक की मां सुनीता ने बताया कि रात को आग लगने पर देवर व अन्य परिवारजनों (Fatal Heater) को बुलाया। सबने मिलकर कमरे का गेट तोड़ा। उसके बाद संजू को बाहर निकाला। लेकिन दीपक व उसकी बेटी वहीं जल चुके थे। इसलिए उनको बचाया नहीं जा सका। कमरे में रखा अन्य सामान भी जल गया था। कमरे में गैस सिलेंडर भी था। उसे भी बाहर निकाला गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button