मध्यप्रदेश
Plantation Tree : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाए बरगद, आम और करंज के पौधे
![Plantation Tree: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan planted banyan, mango and karanj plants](https://navbhaskarnews.com/wp-content/uploads/2023/05/TN5-Bhopal240523023309.jpg)
भोपाल, 24 मई। Plantation Tree : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) दिनेश अंगरिया ने पौध-रोपण किया। दीपक पसारी और दीपाली पसारी ने अपनी विवाह वर्ष-गाँठ तथा मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के कैमरामेन सलीम मिर्जा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। देवास की वंदे-मातरम संस्था के सर्वेश शर्मा और शिवम शर्मा ने भी पौध-रोपण किया।