Economic Survey 22-23 : सदन में पेश किया 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण…छत्तीसगढ़ का बड़ा जीडीपी रेट
![Economic Survey 22-23: Economic Survey of 2022-23 presented in the House… Chhattisgarh's big GDP rate](https://navbhaskarnews.com/wp-content/uploads/2023/03/F68C0443-9247-4C9D-83BD-E6440BBD2BF5-e1677857015113.jpeg)
रायपुर, 03 मार्च। Economic Survey 22-23 : विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2022-23 पटल पर प्रस्तुत किया गया है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान वर्ष 2021-22 का एवं वर्ष 2022-23 का अग्रिम अनुमान के साथ ही अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं सामाजिक आर्थिक स्थिति से उसे प्रभावित करने वाले आधारभूत घटकों एवं राज्य शासन की योजनाओं के संदर्भ में प्रगति की विवेचना की गई है। अनुमान वर्ष 2022 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर गत वर्ष 2021 की तुलना में 8.0% वृद्धि अनुमानित है।
राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा
मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जीडीपी 8% और भारत की राष्ट्रीय जीडीपी 7% है। इस तरह छत्तीसगढ़ 1% से आगे हैं । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में (Economic Survey 22-23) प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार हो गई है। प्रति व्यक्ति आय में इस साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के मामले में छत्तीसगढ़ पीछे है। राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 70 हजार है।
अग्रिम अनुमान संक्षेप में विवरण निम्नानुसार है-
कृषि क्षेत्र की वृद्धि 5.93%
उद्योग क्षेत्र की वृद्धि 7.83%
सेवा क्षेत्र की वृद्धि 9.29%
प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि
छग कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%, देश की 3.45%
छग उद्योग क्षेत्र GSDP 7.83%, देश की 4.11%
छग कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश की 3.45%
छग सेवा क्षेत्र GSDP 9.21%, देश की 9.14%
13.7% की वृद्धि के मुकाबले छ ग की प्रति व्यक्ति आय में 10.93% वृद्धि दर्ज की गई है।
इसके मुताबिक 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार 898 रुपए अनुमानित है। यह पिछले साल के मुकाबले 10.93 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह जीडीपी आठ प्रतिशत है। भारत की जीडीपी एक प्रतिशत ज्यादा है।
आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 133898 अनुमानित है। पिछले साल 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 120704 थी। वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में 10.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
देखें चार्ट