जनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्क
CM Learn Earn Yojana : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में डेढ़ हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
![CM Sikho Kamao Yojana: Chief Minister Chouhan will launch the "Chief Minister Sikho Kamao" scheme on August 22.](https://navbhaskarnews.com/wp-content/uploads/2023/06/Photo_1684479832417-e1685803865369.jpg)
भोपाल, 07 अगस्त।CM Learn Earn Yojana : मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” में पंजीयन कराकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 1562 युवाओं को “ऑन द जॉब ट्रेनिंग” के माध्यम से प्रशिक्षण दिलायेगी। साथ ही उन्हें स्टायपेंड भी मिलेगा।
“मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), इंजीनियरिंग (सिविल/इलेक्ट्रिकल),एग्जीक्यूटिव (एच आर/ आकाउंट) आदि पदों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।