BJP Candidates List : भाजपा ने पहली लिस्ट में घोषित किए 195 उम्मीदवार, वाराणसी से PM मोदी लड़ेंगे चुनाव
![BJP Candidates List: BJP announced 195 candidates in the first list, PM Modi will contest elections from Varanasi.](https://navbhaskarnews.com/wp-content/uploads/2024/03/02_03_2024-bjp_press_confrence_202432_182632.jpg)
रायपुर, 02 मार्च। BJP Candidates List : भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी मुख्यालय पर शुरू हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को अभी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज 195 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। गांधीनगर से अमित शाह के चुनाव लड़ने की घोषणा हुई है। विदिशा से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनाव लड़ेंगे।
तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट्स में उम्मीदवार घोषित करने का निर्णय हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। 195 में से 28 हमारी मातृ शक्ति हैं। 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति 18, पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे।
कुछ वीवीआईपी उम्मीदवारों के नाम
भाजपा के सबसे लोकप्रिय चहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी व अमित शाह को गांधीनगर से चुनाव में उतारा गया है। लखनऊ से राजनाथ सिंह को टिकट दी गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी पैतृक सीट विदिशा से टिकट दी है। त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव त्रिपुरा पश्चिम सीट ताल ठोकेंगे। डिब्रूगढ़ से असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल को टिकट दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कोटा से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।
देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
भाजपा ऐसे किया उम्मीदवारों का चयन
भाजपा ने इन उम्मीदवारों के नामों को फाइनल करने के लिए बहुत ही लंबी प्रोसेस को अपनाया था। नमो एप पर जनता से उनके क्षेत्र में सर्वाधिक तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम बताने को कहा गया था। पार्टी ने भाजपा के सांसदों से पूछा था कि आपने बीते दो सालों में क्या काम किया है, उसका ब्यौरा दीजिए। हर संसदीय क्षेत्र का सर्वे एजेंसियों से कराया गया। उम्मीदवारों के चयन के लिए आरएसएस का फीडबैक भी पार्टी ने लिया गया था।
इन मंत्रियों को लड़ाया जाएगा चुनाव
भाजपा इस बार उन मंत्रियों को भी टिकट देगी, जो राज्यसभा से सांसद चुने गए थे। दरअसल, भाजपा ने मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, राजीव चंद्रशेखर, पुरुषोत्तम रुपाला सहित कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ना ही पड़ेगा, क्यों पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए फिर से नामांकित नहीं किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह तय किया है कि इनके राज्यों से चुनाव लड़ाया जाएगा।