
नवभास्कर न्यूज. बल्लभगढ़ः श्री राधे मित्र मंडल बल्लभगढ़ द्वारा धार्मिक तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व श्री राधे मित्र मंडल के प्रधान मोहित कुमार गुप्ता ने किया। मंडल के प्रधान मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि यह धार्मिक तीर्थ यात्रा पिछले सोमवार की रात्रि को अनाज मंडी बल्लभगढ़ से आरंभ हुई थी। जो कि रविवार को वापस बल्लभगढ़ लौटी है। इस यात्रा में सभी श्रद्धालुओं को पंचकूला में माँ मनसा देवी, हिमाचल प्रदेश में माँ नैना देवी, माँ चामुंडा देवी, माँ कांगड़ा देवी, माँ ज्वाला जी, मांँ बगलामुखी, माँ चिंतपूर्णी, कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर व चुलकाना धाम में बाबा श्याम के दर्शन कराए। यात्रा के सभी श्रद्धालुओं के लिए रहने व भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र में परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के दर्शन भी किए। मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा में पवन गुप्ता द्वारा बनाए गए भोजन की सभी भक्तजनों ने जमकर प्रशंसा की। इस यात्रा में प्रमुख रूप से राकेश कुमार गुप्ता, हरिओम गर्ग, हुकम चंद मित्तल, जयप्रकाश गर्ग, अरुण गर्ग, श्यामसुंदर भारद्वाज, अशोक गर्ग, अरुण माहेश्वरी, योगेंद्र पाल गुप्ता, किशोर महेश्वरी, विपुल गुप्ता, नेमचंद गोयल, दीपक सिंगला, वीना गुप्ता, सरोज सिंगला, भूमिका सिंगला, आशा शर्मा, शशि मित्तल, शकुंतला गर्ग, उषा गर्ग, उर्मिला अग्रवाल, प्रीति गर्ग, रजनी भारद्वाज, सुशीला गर्ग, पुष्प लता माहेश्वरी, अनीता, रजनी कौल, विजयलक्ष्मी गुप्ता, अनूपमा माहेश्वरी, सपना जैन, हेमा जैन, वर्षा अग्रवाल, कृष्णा बंसल, राजरानी अग्रवाल, सुधा गोयल, अंजू सिंघल, कुसुम बंसल, गीता बंसल व विभा गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।