
नवभास्कर न्यूज. बल्लबगढः पंचायत भवन के समीप स्थित सरस्वती खजानी वोकेशनल इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में सभी छात्राओं ने आहुति डालकर अपना योगदान दिया।
इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह धामा ने कहा कि हवन यज्ञ से सभी छात्राओं के आत्मबल के साथ – साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ के आयोजन से न सिर्फ छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की बल्कि इससे वातावरण भी शुद्ध हुआ। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह धामा ने सभी छात्राओं व अध्यापिकाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

संस्था की हेड कल्पना राणा ने बताया कि छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करने के लिए यज्ञ में संकल्प लिया गया। इस मौके पर अध्यापिकाएं मंजू नागर, पिंकी नागर और पूजा नागर ने भी इस यज्ञ आयोजन में सम्पूर्ण सहयोग दिया।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)