
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः पंचकूला में 11 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होने वाली हरियाणा स्टेट जूनियर-यूथ वुशू चैंपियनशिप 2021-22 के लिए फरीदाबाद जिले की टीम रविवार को रवाना हो गई। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के 14 खिलाड़ी अपने खेल का दम दिखाएंगे।
वुशु एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राम भंडारी ने बताया कि इस बार हरियाणा स्टेट जूनियर-यूथ वुशू चैंपियनशिप 2021-22 पंचकूला में 11 व 12 अक्तूबर को आयोजित होगी। इसमें जिले के 14 खिलाड़ी भाग लेंगे। टीम रविवार को पंचकूला के लिए रवाना हो गई है।
जिले के यह खिलाडी दिखाऐंगे दमः इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालो में यूथ कैटेगिरी में अमन कुमार,श्याम, राम ,ओम तेवतिया व गर्ल्स में कोमल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा जूनियर कैटेगरी में पृथ्वी, आयूष यादव,बादल गौतम, मोहित शर्मा,दिव्यांश, पंकज, विवेक त्यागी, हिमांशु तथा गर्ल्स में मोनिका जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुनील शर्मा को टीम कोच नियुक्ति किया गया है। जनरल सेक्रेटरी राम भंडारी ने बताया कि टीम का चयन हाल ही में हुई जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता से किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देकर पूर्ण तैयार किया गया है। सभी खिलाड़ियों से उम्दा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)