नवभास्कर न्यूज.बल्लभगढ़ः बल्लभगढ़ स्थित सरस्वती खजानी वोकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के उद्देश्य से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने बढचढ कर भाग लिया। संस्था के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह धामा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैशन शो में छात्राओं ने वेस्टर्न व ट्रैडिशनल ड्रेस पहनकर रैंप पर अपना जलवा दिखाया। डांस प्रतियोगिता तथा बेटी बचाओं बेटी पढाओं का संदेश देने के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें छात्राओं ने जो ड्रेस पहनी हुई थी वह उन्होंने स्वंय ही बनाई थी। इस दौरान डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने छात्राओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे हैं। बेटियों का आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है। महिला सशक्तिकरण राष्ट्र की उन्नति व प्रगति के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी प्रतिभा से परिवार और देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मिस खजानी का खिताब भावना को दिया गया तथा फर्स्ट रनर अप तरन्नुम व सेकेंड रनर अप का खिताब रिंकी को दिया गया।