
-शहर में निकाली गई नम भूमि संरक्षण पदयात्रा
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः ग्रीन इंडिया फाउंडेशन द्वारा नम भूमि संरक्षण पदयात्रा बड़खल झील से सूरजकुंड तक निकाली गई। यह यात्रा विश्व जल परिषद, फ्रांस के सदस्य और ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ जगदीश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई।
इस मौके पर डा. जगदीश चौधरी ने कहा कि आज फरीदाबाद बे पानी हो रहा है। यह यमुना नदी और अरावली की पहाड़ियों के बीच का एक उपजाऊ और जल से भरपूर क्षेत्र रहा है, लेकिन दुखद है की सरकारी उपेक्षा, गलत नीतियों और सही क्रियान्वयन न होने के कारण हमारे सभी जल स्त्रोत खत्म हो चुके हैं या होने के कगार पर हैं। अधिकतम जल संरचनाएं ,झील, तालाब नदियां या तो कब्जा कर ली गई हैं या फिर उनमें इतनी गंदगी डाल दी गई है कि वह कूड़ा घर ज्यादा नजर आते हैं और जलाशय कम।
इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को नम भूमि संरक्षण यात्र बड़खल झील से सूरजकुंड के तथाकथित सूखे कुंड तक निकाली गई ताकि राज और समाज थोड़ा संवेदनशील हो और इस विषय में अपने व्यवहार बदले जिससे फरीदाबाद जलदार हो सके।

इस दौरान यमुना पुत्र अशोक उपाध्याय ने जल के पर्यावरणीय महत्व और उस पर अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया। बागपत से संजय राणा ने हरियाली जल और मानवीय जीवन के त्रिकोण को समझाया और आपसी निर्भरता स्पष्ट की। हरियाणा युवा शक्ति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय युवा योजना के हरियाणा प्रभारी रोहतक से सुरेश राठी, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश सुबोध शर्मा , गाजियाबाद से प्रशांत सिंहा दिल्ली से डॉ नीलम रानी, अरावली बचाओ की अध्यक्ष नीलम अहलूवालिया, और इंडियन सूट ऑफ वाटर एजुकेशन के निदेशक संजय गुप्ता व भारत सेवक प्रतिष्ठान के निदेशक कृष्ण सिंगल ने जल, प्लास्टिक और पेड़ की महत्ता को समझाया और पूरी पदयात्रा में मार्गदर्शन का कार्य किया। बालाजी कॉलेज बल्लभगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़, गुरुकुल फरीदाबाद व आइडियल पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के छात्रों का यात्रा में सरहानीय सहयोग रहा। यात्रा में कुल 180 लोग शामिल थे।
सभी के हाथों में स्लोगन लिखे बैनर थे।
“सांसे हो रही हैं कम
आओ वृक्ष लगाए हम”
“प्रकृति का सच्चा सिंगार
मनुष्य एक और वृक्ष हजार “
इस दौरान प्रकृति संबंधी नुक्कड़ नाटक और कविता पाठ भी किया गया।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)