
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी महेश गोयल ने आज अपना जन्मदिन गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया। उन्होंने गरीब व जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाया व उन्हें उपहार दिए। हालांकि जन्मदिन के मौके पर उन्हें सुबह से ही शुभकामनाएं व बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कई संस्थाओं ने भी उन्हें आमंत्रित कर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मिशन जागृति ने पुष्प भेंट कर व शाल पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

अग्रसेन भवन में व्यापारियों व समाजसेवियों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान चावला कालोनी के प्रधान प्रवीण गर्ग,रामावतार मंगला,विनोद गर्ग,संजय गुप्ता,मोहित गुप्ता व मदनलाल गर्ग आदि ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर महेश गोयल ने कहा कि वह हर साल अपना जन्मदिन गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ मानते हैं। भाजपा पार्टी हमेशा लोगों की सेवा में यकीन करती है इसलिए आज उन्होंने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी लोगों के साथ जन्मदिन मनाया।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)