
नवभास्कर न्यूज. बल्लभगढ(5मार्च): राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन हरियाणा द्वारा बल्लभगढ़ के रहने वाले कपड़ा व्यापारी अशोक गांधी को उनके अनुभव,कार्यकुशलता और व्यापारियों के बीच व्यापक संपर्क के चलते फरीदाबाद का जिला प्रधान नियुक्त किया है। गांंधी अपने मृदुल स्वभाव केे लिए शहर में जाने जाते हैं। वह पिछले काफी समय से व्यापारियो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाते आ रहे हैं।
अशोक गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारियों के हितों की सुरक्षा,स्वाभिमान एवं उनके हक के लिए लड़ाई लडऩे का कार्य कर रहा है। इस पद के लिए उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन से अधिक से अधिक व्यापारियों को जोडऩे का कार्य करेंगें। और संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,उसे पूरी इमानदारी से निभायेंगे।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)
