
नवभास्कर न्यूज. बल्लबगढ़ः
वैश्य महिला मंडल, चावला कॉलोनी, बल्लबगढ़ द्वारा महिलाओं के लिए एक होली मिलन समारोह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। आयोजन समिति के जितेंद्र सिंगला एवं राजेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने फूलों की होली के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें होली के रसिया, ब्रज के गीत एवं विभिन्न धार्मिक गानों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया।
मेरा खो गयो बाजूबंद होली में, तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी, आज बिरज में होरी रे रसिया, फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी, यही महारास है जैसे गीतों पर महिलाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी महिलाओं के लिए किया गया। कार्यक्रम में सबसे रोचक बात यह रही कि कार्यक्रम का मंच संचालन आयोजन समिति की विभिन्न महिलाओं ने क्रमवार तरीके से किया।
जितेंद्र सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजन समिति की पूनम गोयल, शशी सिंगला, राजरानी गोयल, प्रेरणा अग्रवाल, सीमा सिंगला, छवि बंसल, रेनू गुप्ता, हेमा जैन, कविता सिंगला, पूनम अग्रवाल, इंदु गोयल, रजनी गर्ग, पूनम गुप्ता, ममता जैन, दीपा गर्ग, भावना मंगला, पूनम सिंगला, मधु जैन एवं अन्य अनेकों महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भगवान दास गोयल गोयल, महासचिव टेक चंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जोगिंदर सिंगला, विजय जैन, सूरज सिंगला, लोकेश अग्रवाल एवं ललित गोयल का प्रमुख योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रबंध भी आयोजन समिति की ओर से किया गया था, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया एवं हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।
योगेश अग्रवाल.9810366590