
–देव मानव सेवा ट्रस्ट, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने लगाया वृद्धाश्रम में वैक्सीनेशन कैम्प
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबाद,25 अगस्तः सामाजिक व जनहित कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही मानव सेवा ट्रस्ट, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीता आहूजा, वेक्सीनेटर सरोज, मंजीत व वृद्धाश्रम संचालक अनिल सरीन के संयोजन में बुधवार को फरीदाबाद के सेक्टर 28 स्थित ओल्ड एज होम वानप्रस्थ वृद्धाश्रम में ईएसआई हॉस्पिटल, सेक्टर 8 तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक वेक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान अम्बिका शर्मा ने कहा कि महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे फरीदाबाद में लाखों लोगों को वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। वेक्सीनेशन कैम्प हर जगह, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल व सार्वजनिक जगहों पर लगाये जा रहे हैं लेकिन किसी का ध्यान वृद्धाश्रम की तरफ नही गया। इसलिए हमारे संगठन द्वारा इस वृद्धाश्रम में कैम्प लगाया गया है। आज के इस महामारी काल में इस बीमारी से बचने के लिए हमें वेक्सीन जरूर लगवानी चाहिए व मास्क सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए और सबको वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीमारी से बचने के लिए हमारे संगठन द्वारा जगह जगह पर वैक्सीन कैम्प लगाए जा रहे हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से रेखा भटनागर, रेनू बाला, सत्यप्रकाश, मोनिका गुप्ता, संगीता नेगी, डॉ संगीता आहूजा व अल्का बत्रा आदि मौजूद रहे।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)