
नवभास्कर न्यूज.फरीदाबादः
मानव अधिकार संरक्षण संघ फरीदाबाद की हुई बैठक में विवेक शर्मा व हेमराज शर्मा को संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। संघ के जिला अध्यक्ष गुलबीर सिंह ने बताया की संगठन को मजबूती व विस्तार देने के उद्देश्य से उपरोक्त दोनों सदस्यों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं ताकि ज़िले में संघ द्वारा संचालित कार्य व कार्यक्रम बेहतर तरीके से चलते रहे और संघ समाज कल्याण का कार्य करता रहे। संघ की टीम में विवेक शर्मा और हेमराज शर्मा के शामिल होने से संघ को मजबूती मिली हैं। विवेक शर्मा और हेमराज शर्मा ने भी संघ के सभी माननीय सदस्यों का उपाध्यक्ष बनाने पर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है ,उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऐंगे।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)