
नवभास्कर न्यूज.बल्लबगढ़ः बल्लभगढ़ को 40 करोड़ की लागत से तैयार परियोजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वरिष्ठ भाजपा नेता लाला ईश्वरदयाल गोयल के निवास पर पहुंचे। यहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सी.एम. के साथ सांसद कृष्णपाल गूर्जर,मंत्री मूलचंद शर्मा,विधायक नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर,सीमा त्रिखा,महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया भी मौजूद रहे।
यहां पहुंचने पर भगवानदास गोयल व ईश्वर दयाल गोयल ने मुख्यमंत्री को शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनसे परिवार का हाल चाल जाना और सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि ईश्वर दयाल गोयल लगभग 30 सालों से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और इस समय ग्रीवेंस कमेटी के मैंबर होने के साथ साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। भारतीय जनता पार्टी में ईश्वरदयाल गोयल का कद काफी ऊंचा है।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)