
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबाद:राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत सेक्टर 8 फरीदाबाद में जिला अध्यक्ष रेखा भटनागर व संगठन की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर लव जिहाद के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान तरसेम शर्मा, प्रीता आहूजा, कुसुम शर्मा, शैली बब्बर, कुसुम पाहुजा, रेनू बाला, मनीषा कोरा ने मिलकर लव जिहाद के खिलाफ जगह जगह जागरूकता अभियान चलाया। अम्बिका शर्मा व टीम के सभी सदस्यों ने लव जिहाद से जुड़ी सभी घटनाओं पर अफसोस प्रकट किया व उनके समाधान पर अपने अपने विचार रखे। अम्बिका शर्मा ने कहा कि हम जल्दी ही सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, कॉलेजों, मंदिरों आदि में अपनी हिन्दू बेटियों व महिलाओं को लव जिहाद के बारे में जानकारी देंगे ताकि वे इसके बारे में जागरूक हो सकें व सावधान रह सकें।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)