
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबाद,02अगस्त: राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्थाओं की पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व जिला अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ कुसुम सिंह के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर अनेक प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। अम्बिका शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। कोविड महामारी में हम सबने ऑक्सिजन की कमी महसूस की है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सावन के महीने में संस्था ने छायादार व फलदार पौधे लगाए है, ताकि पर्यावरण हराभरा हो सके और हमें व आने वाली पीढ़ी को भरपूर ऑक्सिजन मिल सके। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस दौरान अम्बिका शर्मा के नेतृत्व में रेखा भटनागर, रेनू बाला, सीमा बाल्यान द्वारा सेक्टर 8, सीही स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)
विज्ञापन
