
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा करवा चौथ के शुभ अवसर पर करवा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर आयोजित किया गया। करवा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों में किया गया। प्रथम स्तर पर 16 श्रृंगार किये फोटो भेजना, द्वितीय स्तर पर भजन वीडियो भेजना और तृतीय स्तर पर करवा चौथ पर सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर रखे गए। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने बताया कि सभी बहनों नें इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न भागों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय स्तर पर करवा क्वीन 2022 कामिनी दुबे नरसिंहपुर से विजेता रही, द्वितीय स्थान रुना शर्मा छत्तीसगढ़ से विजेता रहीं, तृतीय स्थान रिया अग्रवाल फरीदाबाद से विजेता रही। इन्हें क्रमश ₹501, ₹301 और ₹201 की धनराशि संस्थापक द्वारा भेजी जाएगी व करवा क्वीन का ताज प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुशोभित किया जाएगा। महाराष्ट्र प्रदेश की करवा क्वीन गुंजन मिश्रा भुसावल विजेता रहीं। हरियाणा प्रदेश की करवा क्वीन प्रथम स्थान कुसुम सिंह, द्वितीय स्थान मोनिका गुप्ता, तृतीय स्थान ज्योति गुप्ता विजेता रहीं। मध्य प्रदेश से करवा क्वीन प्रथम स्थान पर सुनंदा भट्ट एवं प्रतिभा शास्त्री, द्वितीय सुनीता शर्मा एवं कीर्ति तिवारी, तृतीय कविता दुबे एवं अलका शुक्ला विजेता रहीं। पटना से प्रतिभा सिंह करवा क्वीन रहीं।

कटनी जिले से प्रथम स्थान शालिनी पांडे, द्वितीय स्थान मीनाक्षी चतुर्वेदी और तृतीय स्थान नेहा शर्मा विजेता रहीं। उत्तरप्रदेश से प्रथम स्थान ममता सिंह आगरा से, द्वितीय स्थान कुसुम चौहान बागपत से विजेता रहीं। राजस्थान से प्रथम स्थान रेखा पांडे विजेता रहीं। छत्तीसगढ़ से नेहा साहू व कल्पना वर्मा विजेता रही।
प्रतियोगिता में शामिल सभी बहनों को करवा क्वीन में सहभागिता के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए । राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने सभी मातृ शक्तियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। हेमलता मिश्रा मानवी द्वारा सामान्य ज्ञान पर प्रश्नावली तैयार कर सभी को अंक प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा के आयोजन में एवं ऑनलाइन कोऑर्डिनेटर धारणा अवस्थी के संयोजन में संपन्न हुआ।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)