
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबाद,22 सितंबरः राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सैक्टर 18 में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। संस्थापक व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सेक्टर 18 में खोला गया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की अध्यक्षता में व जिला सचिव पूजा चौधरी के संयोजन में इस सिलाई सेंटर का उद्घाटन हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिला सचिव पूजा चोधरी के देखरेख में यह सिलाई सेंटर चलाया जाएगा। अम्बिका शर्मा ने बताया कि संस्था फरीदाबाद में जगह जगह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चला रही हैं,जिससे गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भरता मिलेगी और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। हमारे संगठन का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस आयोजन में जिला अध्यक्ष रेखा भटनागर, जिला उपाध्यक्ष सीमा बाल्यान, जिला संयोजक मोनिका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बेबी बाला, जिला सचिव पूजा चौधरी, कुसुम प्रजापति व चरण सिंह आदि सदस्य शामिल रहे।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)
