
नवभास्कर न्यूज.बल्लभगढ(8मार्च): राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन हरियाणा द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक गांधी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जैन का बल्लभगढ़ के व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री वैश्य अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भगवानदास गोयल,उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक निर्मल कुलश्रेष्ठ, अग्रवाल वैश्य समाज लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मित्र मंडल के चेयरमैन विनोद अग्रवाल के अलावा अन्य व्यापारियों ने शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गांधी ने कहा कि वे राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के अंतर्गत दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारियों के हितों की सुरक्षा,स्वाभिमान एवं उनके हक के लिए लड़ाई लडऩे का कार्य करेंगे। वे संगठन से अधिक से अधिक ग्रामीण व शहरी व्यापारियों को जोडऩे का कार्य करेंगें। वही प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहां की अब इस संगठन का विस्तार जिला स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारियों में अशोक अरोड़ा, नंदा सिंगला, अनिल कालडा, कन्हैया लाल गोयल,सचदेव सेठी, रामअवतार गुप्ता, जयकिशन गर्ग ,रामकिशन तेवतिया ,आनंदपाल राठी व विजय विरमानी उपस्थित रहे।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)
