
नवभास्कर न्यूज. बल्लभगढः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की मीटिंग अग्रवाल भवन चावला कॉलोनी में हुई। इस बैठक में संगठन से जुड़े नए व पुराने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक गांधी ने की। जबकि मंच संचालन प्रवीण गर्ग ने किया।
बैठक में पहुंचे सभी व्यापारियों के साथ हुई चर्चा में निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल को शहर के व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं में उपस्थित व्यापारी गण अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भगवान दास गोयल, उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक निर्मल कुलश्रेष्ठ , व्यापार संगठन चावला कॉलोनी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ,राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जैन ,अशोक गुप्ता, अशोक अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अनिल कालरा, जयदेव सेठी व रामअवतार गुप्ता ने अपने विचार रखे तथा अपने विचारों से व्यापारियों को समस्याओं व संगठन को मजबूत करने की बात कही गई।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)
विज्ञापन

