
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः भिवानी में आयोजित हुई दो दिवसीय हरियाणा राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता मेंं फरीदाबाद के 7 खिलाड़ियो ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भिन्न भिन्न भार वर्ग मे पदको पर कब्जा जमाया। फरीदाबाद वूशु संघ के महासचिव राम भडारी नेे बताया कि 25व 26 जनवरी को भिवानी में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ,जिसमें खिलाड़ी
देव – स्वर्ण पदक – ताउलु इवेंट
आस्था – स्वर्ण पदक – 24kg
यशिका – रजत पदक – 39 kg
अमन कुमार – रजत पदक – 52kg
कोमल कुमारी – रजत पदक – 60kg
सागर – कास्य पदक – 42kg
अनुराग सिंह – कास्य पदक – 65 kg
खिलाड़ियों ओर कोच का फरीदाबाद पहुंंचने पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। टीम का नेतृत्व कोच जतिन, सुनील दत्त शर्मा, ओर राम चाऊलीन ने किया। रामभंडारी ने बताया कि विजेेता खिलाड़ी अब नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंंगे।