
नवभास्कर न्यूज.फरीदाबादः मानव अधिकार संरक्षण संघ द्वारा शहर मेें जगह जगह पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सेक्टर 11 अग्रवाल सेवा सदन के पार्क में सुरेंद्र मंगला एडवोकेट, महेंद्र सिंह व अन्य लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण का कार्य किया गया। जिसमें फल, फूल, छायादार औषधियुक्त पेड़ लगाए गए। मौके पर जिलाध्यक्ष गुलबीर सिंह, उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला महासचिव गिरधारी लाल, ओल्ड फरीदाबाद अध्यक्ष सतीश कुमार, बल्लबगढ़ अध्यक्ष इमामुद्दीन सैफी व संघ के अन्य अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौकेे पर जिला अध्यक्ष गुलबीर सिंह नेे कहा कि पौधरोपण पुण्य का कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी को पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष का रूप धारण न कर ले। जब तक हम इनकी देखभाल नहीं करेंगे तब तक यह हमारे लिए किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं हो सकते। जिला उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि संघ अब तक 500 से अधिक पेड़ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगा चुका हैं और ये कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)

फोटोकैप्शनः सेेक्टर 11 अग्रवाल सेवा सदन के पार्क में पौधारोपण करते सुरेंद्र मंगला एडवोकेट, महेंद्र सिंह व गुलबीर सिंह, उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला महासचिव गिरधारी लाल, ओल्ड फरीदाबाद अध्यक्ष सतीश कुमार, बल्लबगढ़ अध्यक्ष इमामुद्दीन सैफी व संघ के अन्य अधिकारी।