
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः जवाहर नवोदय विद्यालय कर्मचारी यूनियन ‘नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ’ (NVEWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार शर्मा व NVEWA की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से मनोज कुमार शर्मा, टी. जी. टी. (सामाजिक विज्ञान) को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार शर्मा 2018 से जवाहर नवोदय विद्यालय गदपुरी, पलवल में कार्यरत हैं और वे शुरू से कर्मचारी कल्याण के लिए कार्य करने वाले जुझारू अध्यापक हैं। इस नियुक्त से हरियाणा प्रदेश के सभी नवोदय विद्यालय के कर्मचारी अपनी बातों व समस्याओं को टीम NVEWA और नवोदय विद्यालय समिति के समक्ष पेश कर सकेगें। मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है ,उसे वह ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ निभाऐंगे। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए योगेन्द्र कुमार शर्मा व समस्त NVEWA टीम का आभार भी व्यक्त किया।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल)