
नवभास्कर न्यूज.फरीदाबादः भाजपा महिला मोर्चा के महिला मंडल Q ब्लॉक की तरफ से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सीमा भारद्वाज के नेतृत्व में महिला मंडल ने ग्रेटर फरीदाबाद के कई इलाको का दौरा किया। उन्होंने भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके सम्मान में किये जा रहे कार्यों व जनहितैषी नीतियों के बारे में भी अवगत कराया।इस दौरान महिला मंडल ने अनुसूचित जाति की बहनों के साथ भोज भी किया।
सीमा भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार हर एक कमजोर महिला को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियों व महिलाओं के सम्मान को लेकर भाजपा सरकार की ओर से पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उनके सशक्तिकरण से लेकर राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में उनका पूरा हक मिले इसको लेकर भी वह स्वयं निरंतर आवाज उठाती आ रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी तरक्की कर सकता है, जहां की महिलाएं शिक्षित, सुरक्षित और उसका सम्मान हो। उसको बराबर का अधिकार हो।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व, हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत आधार देने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान अनीता,सरोज मनचंदा,कैलाश अरोरा,नीलू वर्मा, मिथलेश,रेखा मिश्रा,कल्पना व कविता आदि मुख्य रूप से मौजूद रही।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)