
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः ऐतिहासिक नगरी बल्लभगढ़ में बेसहारा जीवों व गौवंश की मदद के लिए स्वयं सेवी संस्था गौ मानव सेवा ट्रस्ट हमेशा तत्पर रहती है। संस्था गौशाला,ऊँचा गावँ,बल्लभगढ का भी सफल संचालन कर रही है।
सोमवार को उधम सिंह यादव व राहुल राघव,निवासी सेक्टर -7 की सूचना पर घायल गौवंश का घटना स्थल पर ही उपचार किया गया।गौवंश किसी तेज़ धारदार हथियार से घायल किया गया था,जिसके घाव से निरन्तर रक्त बह रहा था। गौ मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपेश यादव के निर्देश पर सत्यभान VLDA द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गौवंश को इंजेक्शन देकर घाव की ड्रेसिंग की गई।
गौ मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपेश यादव ने बताया कि संस्था AWBI (भारतीय पशु एवं जीव कल्याण बोर्ड) द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा बेसहारा घायल जीवों की चिकित्सा एवं सेवा हेतु निरन्तर कार्यरत है। संस्था द्वारा जीव चिकित्सा के लिए 3 VLDA को पूर्णकालिक रूप से नियुक्त किया गया है। जोकि सरकारी पशु चिकित्सालय के पशु विशेषज्ञ डॉ सचिन धनखड़ के मार्ग दर्शन में सीमित संसाधनों के साथ जीव चिकित्सा के प्रकल्प में बेहतर सेवा कर रहें है। बल्लभगढ़ क्षेत्र में कोई भी सरकारी एम्बुलेंस घायल जीवों हेतू कार्यरत नही है इसलिए संस्था शीघ्र ही घायल जीवों के उपचार तथा चिकित्सालय तक ले जाने हेतू एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनमानस से संस्था की मदद करने की भी अपील की जाती है ताकि शीघ्र से शीघ्र एम्बुलेंस की व्यवस्था हो सके। रूपेश यादव ने कहा कि गौवंश को घायल करने वालों की सूचना दें। ताकि उनपर कार्यवाही करवाई जा सके।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)

