
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः जिले में कोरोनावायरस का प्रकोप अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सोमवार को एक और पॉजिटिव की जान चली गई। यह पॉजिटिव बाढ़ मोहल्ले का निवासी है। उसके परिवार के छह सदस्यों को क्वारेंटाइन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाढ़ मोहल्ले का एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति परिवार के साथ रहता है।उसके परिवार में 6 सदस्य हैं।
बताया जा रहा है कि उसे एक निजी अस्पताल में हृदय रोग के उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने गाइडलाइन के मुताबिक उसकी कोरोनावायरस जांच के लिए सैंपल लिया था, जो पॉजिटिव आ गया।
इसके बाद पॉजिटिव को एनएच तीन स्थित कोविड अस्पताल-ईएसआई अस्पताल- में कोरोना उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पॉजिटिव को जिस समय भर्ती करवाया गया था, उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी। बाद में उसने उपचार के दौरान ईएसआई में दम तोड़ दिया। गाइडलाइन के मुताबिक उसका अंतिम संस्कार किया गया।
स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों ने उसके परिवार को क्वॉरेंटाइन कर दिया है। उसके घर पर अन्य लोगों की जानकारी के लिए कोरोना पॉजिटिव होने का नोटिस चस्पा कर दिया है।
योगेश अग्रवाल.9810366590