
नवभास्कर न्यूज.बल्लभगढ़ः मंगलवार को भाजपा बल्लभगढ़ विधान सभा की ई-बैठक हुई। बैठक मे मोदी सरकार -2 के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर, वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, भाजपा के मंडल व बूथ स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में ज़िला उपाध्यक्ष मूल चन्द मित्तल ने विस्तार से जानकारी दी।हरियाणा में पार्टी 20 लाख परिवारों तक मोदी सरकार-2 सहित मनोहर लाल सरकार की उपलब्धधियो को पत्र द्वारा पहुँचायेंगी। यह कार्यक्रम 7 से 14 जून तक चलेगा। बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ताओं की टोली घरों में जाकर सम्पर्क करेगी।बैठक में परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर,आर्दश नगर मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव, मुजेसर मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, बृजलाल शर्मा, पारश जैन, राजकुमार शर्मा , के एल शर्मा ,अशोक शर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण द्विवेदी विष्णु अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं का अपने विचार रखते हुए मार्गदर्शन किया।
एक बैठक परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के सेक्टर 8 कार्यालय पर भी आयोजित की गईं इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मूल चन्द मित्तल ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून बना कर भजापा सरकार ने उनके ऊपर होने वाले अत्याचारों से मुक्ति दिलाने का कार्य किया ,वही धारा 370 को हटा कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक करने का काम किया ।इसके अलावा उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की जनता को कोरोना से बचाने के लिए महवपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने एक साल की उपलबिधयों को बताते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल