फरीदाबाद में 68 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की मौत। स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि।
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः सेक्टर 88 में एक कोरोना वायरस पॉजिटिव की मौत की खबर से सेक्टर 88 के लोगों में हडकंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 68 वर्ष है। स्वास्थ्य विभाग ने मृत्यु की पुष्टि की है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक ही नगर निगम कर्मचारियों को उसका शव सौंपा जाएगा। इसके बाद उसका अजरौंदा के श्मशान घाट पर नियमों के मुताबिक अंतिम संस्कार किया जाऐगा।
बताया जा रहा है कि मृतक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने एक निजी लैब से टेस्ट कराया था। जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की बात सामने आई।
जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली, तो उसने बुजुर्ग को एनएच तीन स्थिति कोविड-19 अस्पताल (ईएसआई अस्पताल) में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया।
स्वास्थ्य विभाग हमेशा निजी लैब के बाद सरकारी टैस्ट भी करवाता है। ताकि रोग की पुष्टि की जा सके। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। किंतु इसकी जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि एक 68 वर्ष मरीज निजी अस्पताल में 27 अप्रैल को भर्ती हुआ था। वह शुगर, हाइपरटेंशन व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका बीती रात करीब 10.30 बजे निधन हो गया। सीएमओ कृष्ण कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल की ओर से उसकी कोरोना की जांच एक निजी लैब से करवाई गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया था। प्राइवेट लैब से जांच के मामले पहले भी संदेहास्पद रहे हैं। इसलिए उसकी सरकारी लैब से कोरोना जांच करवाने के लिए दोबारा सैंपल भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
योगेश अग्रवाल.9810366590