
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः कोरोना वायरस का खतरा अब फरीदाबाद में भी बढता जा रहा है। शनिवार को Coronavirus (Covid-19) पॉजिटिव की संख्या एकाएक 6 से बढ़कर 14 हो गई है। शनिवार को जिले में 8 पॉजिटिव केेेस मिले। इसकेे बाद से प्रशासन अब और ज्यादा सतर्क हो गया है।
जिला नोडल अधिकारी (कोरोनावायरस) डा. रामभगत ने 8 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिलने पुष्टि की है। इससे पहले फरीदाबाद में मात्र 6 कोरोना पॉजिटिव केस थेे। जो नए पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें 5 तबलीगी जमात से जुड़े हुए या उनके संपर्क में आए लोग हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के मजहबी जलसे में हजारों लोग शामिल हुए थे। वे वहां से पूरे भारत में फैले। उनके साथ ही पूरे देश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। देश में अब जितने भी पॉजिटिव केस पाए जा रहे हैं, उनमें 50-60 प्रतिशत मामले तबलीगी जमातियों से जुड़े हुए हैं।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी तबलीगी जमात पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी (कोरोनावायरस) डा. रामभगत ने बताया कि अब तक 190 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 134 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 42 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 14 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1123 यात्रियोंं को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 156 लोगों को निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 967 लोग अंडर सर्विलांस हैं।कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1117 होम आइसोलेशन पर हैं।उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धिकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जा रही है।