
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः शहर भर में रविवार को गोवर्धन पूजा धूूूमधाम से मनाई गई। हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित अपने निवास स्थान पर धूमधाम से अपने परिवार के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गोवर्धन पूजा कर परिक्रमा लगाई।

इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा, भैया दूज की शुभकामनाएं दी और गोवर्धन पूजा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज से लगभग 5000 साल पहले भगवान श्री कृष्ण ने लोगों को संदेश दिया कि हमारे पर्वत भी देवता हैं। भगवान इंद्र की पूजा तो ठीक है, लेकिन हमारे पर्वतों की भी पूजा की जानी चाहिए। तब सारे ब्रज वासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की और 7 कोस की परिक्रमा लगाई। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।

विपुल गोयल ने कहा कि आज भी हम गोवर्धन पर्वत की पूजा कर परिक्रमा लगाते हैं, लेकिन आज संकेतिक रूप से ब्रज के सारे लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और इसकी परिक्रमा लगा कर गोवर्धन की पूजा करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हे गोवर्धन महाराज इस जगह पर बारिश लाना और लोगों की रक्षा करना। इस तरह की पूजा का यहां पर विधि विधान है।

इस कार्यक्रम के दौरान खास बात यह रही कि विपुल गोयल की बेटी प्रकृति ने अपने घर के आंगन में एक बेहद सुंदर और बेहतरीन रंगोली भगवान गणेश के चित्र की बनाई। प्रकृति के अनुसार यह रंगोली उन्होंने खुद बनाई है और इस रंगोली में सभी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इस रंगोली को बनाने का मुख्य उद्देश्य देश में प्रदेश में एकता का संदेश देना है।

(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.,9810366590)