
नवभास्कर न्यूज.फरीदाबादः न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा 16 अक्तूबर को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया जाऐगा। इस आयोजन को लेकर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव ने बताया कि न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा 16 अक्तूबर को गोल्फ क्लब फरीदाबाद में दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाऐगा। दिवाली मिलन समारोह में शहर की जानी मानी हस्तियों के साथ साथ विधायक व मंत्री भी शामिल होंगे। संस्था के सदस्य स्थानीय विधायकों व गणमान्य लोगों से भेंट कर निमंत्रण पत्र दे रहे हैं।

