
–बल्लभगढ़ प्रेस क्लब की राजा नाहर सिंह महल में हुई मीटिंग
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबाद.30अक्तूबरः बल्लभगढ़ प्रेस क्लब की मीटिंग राजा नाहर सिंह महल में हुई। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन व महासचिव ओम देव शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहां की दीपावली का पर्व बुराई के खिलाफ लड़ना और अच्छाई का साथ देने की प्रेरणा देता है।हमें अपने जीवन में इसे अमल में लाना चाहिए बुराई के खिलाफ लड़ना चाहिए और बुराई को समाज में फैलने से रोकना चाहिए। एक अच्छे जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी की यह जिम्मेवारी बनती है।

सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की खुशियां बांटी और अपने अनुभव शेयर किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी महीने में क्लब द्वारा एक बेहतर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोग भी शामिल होंगे ताकि प्रेस क्लब की गरिमा बराबर बनी रहे और एक अच्छा संदेश समाज में जाए।

बैठक में विजेंद्र फौजदार अमित चौधरी पूजा शर्मा सुनील जांगड़ा वेद वशिष्ठ नितिन बंसल योगेश चौहान सहित अनेक सदस्यगण मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार रखते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।
योगेश अग्रवाल.9810366590