
नवभास्कर न्यूज.बल्लबगढ़ः 26 फरवरी को सेक्टर 3 स्थित गोकुलधाम सोसायटी में जन कल्याण सेवा न्यास द्वारा आयुर्वेद स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। कैंप में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों की टीम ने 750 लोगो का इलाज किया और निशुल्क आयुर्वेद की दवाइयों का वितरण किया।
इस कैंप में अलग अलग बीमारियों जैसे ब्लडप्रेशर,शूगर थायराइड,जोड़ों का दर्द,लिवर और पेट से सम्बन्धित बीमारियों का इलाज किया गया। इस मौके पर जन कल्याण सेवा न्यास के प्रधान अमित गोयल ने कहा कि आयुर्वेद बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। इस मौके पर जनकल्याण सेवा न्यास के गौरव शर्मा,राहुल गुप्ता, तुषार गर्ग राजीव खंडेलवाल,प्रेम मदान,बांके बिहारी,नवीन चेची,राकेश मित्तल,देवराज अरोड़ा और गणपाल अरोड़ा आदि सदस्य मौजूद रहे।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)