
-शनिवार सुबह निकलेगी भव्य निशान यात्रा
-श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट कर रहा आयोजन
नवभास्कर न्यूज .बल्लभगढ़ः शहर के अग्रवाल कॉलेज प्रागंण में 11 मार्च को चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। 11 मार्च को सुबह पहले शहर में गाजे-बाजे के साथ निशान यात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद शाम को महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव का आयोजन श्री लखतार सेवा ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।
महोत्सव की जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम सुदंर गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान शनिवार की सुबह 9 बजे निशान यात्रा महावीर कॉलोनी से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए उत्सव स्थल अग्रवाल कॉलेज प्रागंण में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव रात 8 बजे शुरू होगा। जिसमें भजन गायिका बरेली की अंजली द्विवेदी, भजन गायक जयपुर के मुकेश,ग्वालियर के मनोज शर्मा, कोलकता के श्याम अग्रवाल व बल्लभगढ़ के नीतिन श्याम दीवाना, पंडित विष्णुकांत शास्त्री तथा मंच संचालन रामदास भैया करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। महोत्सव के दौरान श्याम बाबा की चांदी का बांसुरी का लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा और इसके अलावा श्याम बाबा का दरबार देखने योग्य होगा।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)