
–उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 10 बच्चों को किए लैपटॉप वितरित
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः विश्व प्रकाश मिशन ने 10 गरीब परिवार के बच्चे जो एम.बी.बी.एस.,बी.टेक,सी.ए. जैसे अन्य कोर्स कर रहे हैं,उनकी पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए। लैपटॉप वितरण समारोह सेक्टर 21A सीनियर सिटीजन क्लब परिसर में आयोजित किया गया।
विश्व प्रकाश मिशन संस्था के संस्थापक राकेश सेठी ने बताया कि विश्व प्रकाश मिशन 2017 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और 254 गरीब परिवार के बच्चो की सहायता कर रहा है। इन में से 66 बच्चे पितृ विहीन है । 254 बच्चों में से 150 लड़किया है।
उन्होंने बताया कि 79 बच्चे बी.टेक, 36 बच्चे सी.ए.,सी.एस.,एम.बी.ए.कर रहे है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए, मार्च 2022 से 13बच्चे जो हेल्थ केयर सैक्टर (3 एम.बी.बी.एस, ,3 बी.फार्मा, 7 नर्सिंग कोर्सेज)में प्रशिक्षण ले रहे है,उन्हें आर्थिक सहायता दी गई है।श्री सेठी ने बताया कि पिछले 5 वर्ष में 1.20करोड़ की सहायता प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि विश्व प्रकाश मिशन संस्था राकेश सेठी व परिवार द्वारा सेक्टर 21C फरीदाबाद से चलाई जा रही है। जिस में उन की पत्नी पूनम सेठी जी का भी अत्यंत सहयोग है। पूनम सेठी ने बताया कि विश्व प्रकाश मिशन 20 बच्चों को लैपटॉप देगा ताकि वे अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सके।
वितरण समारोह में अजय गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बच्चे अच्छी पढ़ाई करे ताकि देश के अच्छे नागरिक बन सके। बच्चो में शशांक (बी.टेक), भावना अग्रवाल (बी.टेक) , किरण (एम.बी.बी.एस.) , रितिक(सी.ए) ने भी जीवन में संघर्ष का सामना कैसे करें,इस पर अपने विचार रखे। बच्चों ने लैपटॉप के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)
