
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकुंंर मित्तल,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष चाँदनी गुप्ता,उपासना वैश्य प्रतिनिधी राष्ट्रीय अध्यक्ष एव सीमा गर्ग प्रदेश अध्यक्ष के तत्वाधान मे संपूर्ण हरियाणा कि सभी मातृ शक्तियों द्वारा आनलाईन तीज महोत्सव मनाया गया।
अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन हरियाणा की फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 के चलते तीज महोत्सव पर हम सब लोग एक जगह साथ नहीं हो सकते हैं और ना ही साथ मिलकर पूजा कर सकते हैं इसलिये पहली बार ऑनलाइन मेहंदी व पूजा का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी हाथो में मेहंदी लगाई। इसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हरियाणा में पहली बार इस तरह की ऑन लाईन तीज मनाई गई।
बबीता अग्रवाल संगठन मंत्री और उपमा अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री,अलका अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव, पूनम अग्रवाल जिला अध्यक्ष, शालू गर्ग , पूनम अग्रवाल, नीलम गोयलआदि सभी मेंबर्स का कार्यक्रर को सफल बनाने में सहयोग रहा।
सीमा गर्ग ने बताया कि कोविड19 के नियम का पालन करते हुऐ सब महिलाओ को तीज महोत्सव मनाना था। इसलिए सभी ने मिल कर घर मे रह कर आनलाईन एक साथ तीज पूजा की।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)