
–अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नवभास्कर न्यूज. बल्लबगढ,28 अक्तूबरः प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को बल्लबगढ़ अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी का दौरा करके अधिकारियों और किसानों से खरीद को लेकर बात चीत की। वहीं मंडी में धान और बाजरा सहित अन्य फसलों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली।
बता दे कि इन दिनों मण्डी में प्राइवेट एजेंसियों और सरकारी एजेंसी धान व बाजरा की खरीद कर रही है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा किसानों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आगामी छठ पर्व को लेकर भी शहर में बनाए जा रहे छठ घाटों का निरीक्षण किया। बल्लभगढ़ विधानसभा में करीब 14 छठ घाट बनवाए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने छठ पर्व पर आम जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए पुलिस को भी उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)