
नवभास्कर न्यूज.बल्लभगढ़ः(6 जुलाई) हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मुखर्जी एक महान राष्ट्रवादी विचारक और महान शिक्षाविद थे। उन्होंने देश को एक नई क्रांति दी। आज देश में उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर भाजपा उनके सपनों को पूरा कर रही है।
सेक्टर आठ स्थित कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर भाजपा नेता ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉक्टर मुखर्जी को फूल मालाएं अर्पित की। इस मौके पर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा के अलावा पारस जैन ,अशोक शर्मा, प्रेम मदान ,संजीव बैंसला, राजेश शर्मा व संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल)