
–इकोग्रीन के 100 कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का दूसरा टीका
नवभास्कर न्यूज.फरीदाबाद 01जुलाईः स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को स्पेशल कैंप लगाकर डबुआ इकोग्रीन ऑफिस में लगभग 100 कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का दूसरा टीका लगाया गया। इकोग्रीन के अधिकारी गौरव जोशी ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह तीसरी लहर के आने की आशंका है,उसे ध्यान में रखते हुए सभी लोग वैक्सीनेशन की दोनों डोज़ अपने समय आने पर जरूर लगवाएं।
फरीदाबाद में घर-घर से कूड़ा उठाने वाली इकोग्रीन कंपनी के 100 कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। बता दें कि इकोग्रीन के 500 कर्मचारी पूरे फरीदाबाद में कार्य कर रहे हैं। दो महीने पहले स्वास्थ्य विभाग की सहायता से 500 कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 कर्मचारियों के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ राजेश श्योकंद ने दूसरी डोज़ के टीके उपलब्ध करवाएं। बाकी बचे 400 कर्मचारियों को अगले हफ्ते टीके लगाए जाएंगे। इकोग्रीन के आईईसी मैनेजर विनोद देवधर ने इसके लिए डॉक्टर राजेश श्योकंद और डबुआ डिस्पेंसरी की डॉक्टर शिवा और उनकी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि करोना से बचाव का एकमात्र तरीका वैक्सीनेशन ही है इसीलिए सभी लोगों को अपना नंबर आने पर जरूर टीका लगवाना चाहिए। डबुआ डिस्पेंसरी की डॉक्टर शिवा ने सभी कर्मचारियों को बताया की टीके के बाद भी आप को मास्क का प्रयोग करना है और उचित दूरी का भी पालन करें। किसी कर्मचारियों को अगर बुखार आए तो पेरासिटामोल की गोली ले। सभी कर्मचारियों को पेरासिटामोल की गोली भी दी गई।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)