
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः गुरुवार को एनआईटी-5 इलाके में चल रहे एक सैक्स रैकेट का कालोनी के लोगों ने पुलिस की मदद से भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह सैक्स रैकेट एनआईटी पांच के ब्लॉक एल. में पकड़ा गया है। यहां रहने वाले लोगों को एक मकान पर पिछले कुछ दिनों से संदेह था कि यहां अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा होता है।इसी शक के चलते यहां के लोग किसी पुख्त सूचना का इंतजार कर रहे थे, ताकि धंधा करने वाले लोगों को पकड़वा सकें।
गुरुवार को कालोनी के लोगों ने मकान में कुछ महिलाओं व युवतियों को घुसते देखा तो लोग तुरंत इकट्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस कर्मचारी मौके पर आए और उन्होंने मकान की तलाश ली।पुलिस ने मौके से चार लड़कियां और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी लड़कियों को गाड़ी में बिठाकर एन.आई.टी. थाने ले गई।