Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/customer/www/navbhaskarnews.com/public_html/wp-content/themes/morenews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 254
गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा गौशाला, ऊँचा गावँ में गौहितार्थ चल रही “श्रीमद भागवत कथा” में शुक्रवार को बुंदेलखण्ड पीठाधीश्वर परम्पूज्य संत सीताराम दास महाराज ने गोपी गीत का संगीतमय वर्णन सुनाया। मानव मात्र के कल्याण हेतु अपने संतापों को समाप्ति हेतु भागवत शरण प्राप्ति का मार्ग बताया। गौसेवा कर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने का मार्ग बतलाया।
कथा में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मदन लाल अरोड़ा, रमेश खट्टर,श्रीचंद सैनी, राकेश राव, बिट्टू राव, आशु ,गौ रक्षक करण यादव,पुनीत खट्टर आदि गौभक्तों ने आकर भागवत गुणगान का श्रवण किया। गौ मानव सेवा ट्रस्ट के रूपेश यादव,डॉ सत्यभान, ईश्वर पहलवान, अत्तर सिंह राठी, कृष्ण यादव,संजय सिंगला, लोकेश,लोकेंद्र पहलवान,मनीष गोयल,सुभाष सैनी ने कथा श्रवण हेतु पधारे भक्तों का स्वागत सत्कार किया। उद्योगपति शैलेन्द्र त्यागी की ओर से सभी भगतों के जलपान की व्यवस्था की गई। रूपेश यादव ने बताया कि शनिवार की कथा में सुदामा प्रसंग का वर्णन ओर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि गौशाला में मेडिचैक हॉस्पिटल की मदद से चल रहे निःशुल्क चिकित्सा शिविर में शुक्रवार को 70 लोगों ने चिकित्सा जांच करवाई। मुफ्त चिकित्सा शिविर कल 18 जनवरी तक रहेगा। कथा का पूर्णाहुति यज्ञ व भंडारा 19 जनवरी.रविवार को रहेगा।