
-5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवम 21 कांस्य पदक जीतकर किया भारत का नाम रोशन
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः उज़्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में 13 से 17 सितंबर तक संपन्न हुई उज़्बेकिस्तान ओपन इंटरनैशनल किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट में फरीदाबाद से भाग लेने वाले सभी सात खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवम 21 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। फरीदाबाद की श्रद्धा रानगढ़, जीवनजोत कौर एवम जसमीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। फरीदाबाद की ही सांची किना ने एक रजत एवम एक कांस्य पदक जीता। अनन्या किना ने कांस्य पदक जीता, ओम तेवतिया ने दो कांस्य पदक जीते तथा अध्ययन अग्रवाल ने दो कांस्य पदक जीतकर फरीदाबाद, हरियाणा प्रदेश एवम देश का नाम रौशन किया।
इस प्रतियोगिता में बतौर हेड ऑफ डेलीगेशन गए एवम भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुल 25 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अपने अपने आयु एवं वजन वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवम 21 कांस्य पदक जीतकर अंतराष्ट्रीय पदक तालिका में सातवां स्थान भी हासिल किया है।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)