
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः घर-घर से कूड़ा उठाने वाली इकोग्रीन कंपनी के 100 कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। बता दें कि इकोग्रीन के 500 कर्मचारी पूरे फरीदाबाद में कार्य कर रहे हैं। डेढ़ महीने पहले स्वास्थ्य विभाग की सहायता से 300 कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया गया था। अब बाकी बचे 200 कर्मचारियों के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ राजेश श्योकंद ने फ्रंटलाइन वर्करों के लिए 200 टीके उपलब्ध करवाएं। जिसमें से100 इकोग्रीन के कर्मचारियों को टीके शुुुक्रवार को लगाए गए। बाकी बचे 100 कर्मचारियों को अगले हफ्ते लगाए जाएंगे।

इकोग्रीन के आईईसी मैनेजर विनोद देवधर ने इसके लिए डॉक्टर राजेश श्योकंद और डबुआ डिस्पेंसरी की डॉक्टर शिवा और उनकी टीम का धन्यवाद किया। करोना से बचाव का एकमात्र तरीका वैक्सीनेशन ही है इसीलिए सभी लोगों को अपना नंबर आने पर जरूर टीका लगवाना चाहिए। डबुआ डिस्पेंसरी की डॉक्टर शिवा ने सभी कर्मचारियों को बताया की टीके के बाद भी आप को मास्क का प्रयोग करना है और उचित दूरी का भी पालन करें। सभी कर्मचारियों को अगर बुखार आए तो पेरासिटामोल की गोलियां भी दी गई।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल.9810366590)