
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः केन्द्रीय आर्य युवक परिषद द्वारा भारतीय सेना के 8 शहीद सैनिकों व दिल्ली पुलिस के जवान अमित राणा की स्मृति में ऑन लाईन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है, यह देश और पूरी मानवता के लिए खतरा है।जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना की मुँह तोड़ कार्यवाही के लिए बधाई दी गई तथा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय सेना पर हमें गर्व है वह देश की रक्षा के लिए बड़े से बड़ा बलिदान देना जानती है।
इस अवसर पर प्रान्तीय महा मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि हमारे जांबाज़ बहादुर सैनिक दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ है। यह लड़ाई अब आंतकवाद की समाप्ति तक जारी रहेगी। प्रत्येक देेेशवासी सेना के साथ खड़ा है।
परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र ने राष्ट्रीय कवि व प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर के जन्मोत्सव पर बधाई दी। प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने कुशल संचालन किया। इस अवसर पर प्रवीन आर्या,पुष्पा चुघ, संगीता आर्या, कविता आर्या,उर्मिला आर्या,राज यादव,नरेश प्रसाद,शिक्षाविद् डॉ विवेक कोहली(अम्बाला), रामकृष्ण शास्त्री(बहरोड़),सुदेश वीर आर्या,सुषमा सहगल,राजेश मेहंदीरत्ता, रविदेव गुप्ता आदि ने देशभक्तिपूर्ण गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
(रिपोर्टःयोगेश अग्रवाल)