
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबाद,02 अक्टूबर: अटॉपी एनवायरमेंट सॉल्यूशन व सतत फाउंडेशन के द्वारा गांव छांयसा के नेहरू कॉन्वेंट स्कूल के सहयोग से एक स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को गीले व सूखे कचरे को अलग कर निश्चित स्थान पर पहुंचाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करना था।

रैली में मुख्य रूप से बीडीपीओ बल्लभगढ़ प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि व सुखबीर सिंह जेई पब्लिक हेल्थ, ग्राम सचिव श्याम सिंह हुड्डा, सरपंच कालूराम विशिष्ट अतिथि के रूप से मौजूद रहे। अटॉपी एनवायरमेंट सलूशन के चेयरमैन पवन कुमार के द्वारा सभी को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी ने छात्रों को स्वच्छता व कूड़े के प्रबंधन की जानकारी दी।
सतत फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा भारद्वाज व वाइस प्रेसिडेंट योगेश चौहान ने पॉलिथीन प्रयोग न करने के बारे में सभी को शपथ दिलाई
व थैला प्रयोग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जनकल्याण युवा मंडल के अध्यक्ष सतपाल भाटी व नेहरू कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक भीमसेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतत फाउंडेशन के सचिव चेतन भारद्वाज,युवा सेवा संगठन छांयसा गोविंद गांधी, सेनिटेशन विभाग फरीदाबाद के प्रताप सिंह ,प्रवीण कुमार व पंकज मुख्य रूप से मौजूद रहे।
(योगेश अग्रवाल.9810366590)