
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः फरीदाबाद के लोगों केे लिए अच्छी खबर आ रही हैं। जिले मेें कोरोना वायरस मरीजो की संख्या लगातार घट रही हैं।
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1298 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 747 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।
शेष 551 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1265 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 1314 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 1043 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 238 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 33 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 17 लोग अस्पताल में दाखिल है तथा ठीक होने के बाद 16 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।